कानपुर के राहुल सिंह और फतेहपुर के जय तिवारी चयनित, 26 नवंबर को गुजरात से पहला मुकाब
Kanpur । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित होने वाली कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। 18 सदस्यीय टीम में कानपुर से राहुल सिंह व मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले व कानपुर में रहकर अभ्यास करने वाले जय तिवारी को भी जगह मिली है।
टीम की कमान सहारनपुर के अयान अकरम को सौंपी गई है, जबकि यव्राज सिंह तोमर और देवांश चौधरी को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। कानपुर के राहुल सिंह बल्लेबाज हैं और पूर्व क्रिकेट शशिकांत खांडेकर की देखरेख में अभ्यास करते हैं। वह केसीए में लोकल क्लब खांडेकर क्रिकेट अकादमी से मुकाबले खेलते हैं। कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला 26 नवंबर को लखनऊ में गुजरात के खिलाफ होगा। इसके बाद तीन दिसंबर को पुडुचेरी, 11 दिसंबर को छत्तीसगढ़, 18 दिसंबर को बड़ौदा और 26 दिसंबर को केरल से मुकाबले प्रस्तावित हैं।
यूपी अंडर-19 टीम: सहारनपुर से अयान अकरम (कप्तान) व अनमोल नौशरान, गाजियाबाद से शांतनु सिंह, भावी शर्मा, देवांश चौधरी (विकेटकीपर), आयुष अग्रवाल और निहित, प्रयागराज से आदित्य राज तिवारी व अनुवेंद्र यादव, अलीगढ़ से माधव वशिष्ठ, मुरादाबाद से यश व्यास, कानपुर से राहुल सिंह, जीबी नगर से युवराज सिंह तोमर, खुशीनगर से पवन सिंह, जौनपुर से शशांक यादव, शमली आशीष बालियान, फतेहपुर से जय तिवारी, मेरठ से आर्यन त्यागी को चुना गया है।

