मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : एसीएम ने बैठक में बीएलओ को बताईं निर्वाचन की बारीकियां
कानपुर

Kanpur : एसीएम ने बैठक में बीएलओ को बताईं निर्वाचन की बारीकियां

Akash Chaudharyअपडेट: November 14, 2026
बीआरसी कल्याणपुर में बीएलओ को दिया प्रशिक्षण, 17 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
Kanpur । मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाया जा सके, इसके लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को बीआरसी कल्याणपुर में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सीएम-6 मनीष कुमार ने बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की गंभीरता से जांच की जाए।
#kanpur
Oplus_0
एक ही मतदाता के नाम की दोहरी प्रविष्टि मिलने पर नियमानुसार उसका निस्तारण कराया जाए। इसके साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरवाए जाएं। उन्होंने बीएलओ से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करने को कहा।ए ईआरओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना निर्वाचन विभाग की प्राथमिकता है।
सभी बीएलओ डुप्लीकेट प्रविष्टियों की जांच कर नियमानुसार निस्तारण करें और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दें। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए और प्रशिक्षण में 17 नवंबर को होने वाले प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर भी आवश्यक जानकारियां दी गईं। इस मौके पर डॉ. प्रिया आनंद, अनिल कुमार, ज्योत्सना और नीलम ने बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया।