मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Prayagraj  : 21 हजार अभ्यर्थियों के अंकपत्र में गड़बड़ी
उत्तर प्रदेश

Prayagraj  : 21 हजार अभ्यर्थियों के अंकपत्र में गड़बड़ी

Akash Chaudharyअपडेट: November 14, 2026
Prayagraj ।  दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2026 के 21 हजार अभ्यर्थियों के हाईस्कूल के अंकपत्र में विसंगतियां मिली हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनंतिम अनुमति तो दे दी है लेकिन परिणाम प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए उन्हें 20 नवंबर तक अपना हाईस्कूल का अंकपत्र अपलोड करना होगा।इन अभ्यर्थियों को एसएससी की वेबसाइट पर अपने अभ्यर्थी पोर्टल में लॉगइन करना होगा। उसके बाद एसआई सीपीओ 2026 के सिटी लाइव/एडमिट कार्ड स्टेटस पेज पर जाकर कक्षा 10 का अंकपत्र अपलोड करना होगा। इस संबंध में एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से संबंधित अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है।
एसआई भर्ती 2026 के कंप्यूटर आधारित पेपर-वन का आयोजन 23 से 28 नवंबर तक होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित लॉगइन मॉड्यूल के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। वहीं, प्रवेश पत्र संबंधित परीक्षा तिथि से दो से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अंकपत्र अपलोड कर दें, ताकि परिणाम तैयार करने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।