सीएस वॉरियर और क्यूसी इलेवन ने पहले दिन दिखाया दमदार खेल
Kanpur । फील्डगन फैक्ट्री ग्राउंड में अंतर-अनुभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ।
पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक कुमार
राकेश सिन्हा, महाप्रबंधक एसके गुंड और महाप्रबंधक एहतेशाम अख्तर ने खिलाड़ियों से परिचय
प्राप्त कर की।
पहले मैच में सीएसबी की टीम ने 16 ओवर में 80 रन बनाए। जवाब में सीएस वॉरियर ने 12 ओवर में चार विकेट पर 81 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीता। दूसरे मैच में स्टोर सुरक्षा अनुभाग ने 16 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन बनाए। जवाब में क्यूसी इलेवन की
टीम ने 15.5 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बनाकर मैच दो विकेट से मैच जीता।
इस मौके पर खेल सचिव राकेश चौधरी, अनुभाग अधिकारी अरुण चौहान, कार्य समिति सचिव दुर्गा दत्त
राठौड़, आलोक सिंह, चंद्रभान यादव, अनमोल यादव, जावेद हुसैन, दीपक बिस्वाल आदि मौजूद
रहे।


