मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सीनियर क्रिकेट की महाभिड़ंत, चंद्रा ट्रॉफी का आगाज़ 5 फरवरी से
खेल

Kanpur : सीनियर क्रिकेट की महाभिड़ंत, चंद्रा ट्रॉफी का आगाज़ 5 फरवरी से

Akash Chaudhary

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध स्पार्क क्रिकेट क्लब द्वारा चंद्रा ट्रॉफी प्रतियोगिता पांच फरवरी से मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट एकेडमी में आयोजित होगी। आयोजन सचिव नीरज वर्मा ने जानकारी दी कि उक्त प्रतियोगिता में सीनियर डिवीजन की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही है।

जिन्हें दो पूल में रखा गया है। पूल ए में सी स्पोर्टिंग यूनियन, स्पार्क क्लब, वाईएमसीसी, जेडी क्लब और पूल बी में नेशनल यूथ, भारत क्लब, सोनेट और एसएसएसए शामिल हैं।