मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कानपुर में बैडमिंटन का महासंग्राम शुरू, रागेंद्र स्वरूप प्रथम चैंपियनशिप का भव्य आगाज
खेल

Kanpur : कानपुर में बैडमिंटन का महासंग्राम शुरू, रागेंद्र स्वरूप प्रथम चैंपियनशिप का भव्य आगाज

Akash Chaudharyअपडेट: January 23, 2026

श्रेयांशु रंजन, पार्थ जौहरी, कार्तिक शुक्ला, शान सिंह व हम्माद खान रुशांक, आर्यमन क्वार्टर फाइनल में पहुँचे

Kanpur । रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी व कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में तीन
दिवसीय रागेंद्र स्वरूप प्रथम कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज शुक्रवार से हुआ। कल्याणपुर ​स्थित अकैडमी में प्रारंभ हुई प्रतियोगिता में शहर के करीब 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

पहले दिन अंडर-15 बालक एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पार्थ जौहरी, शान सिंह, हम्माद खान, कार्तिक शुक्ला, श्रेयांशु रंजन, गौरव शुक्ला, रुशांक मेहरोत्रा, आर्यमन खंडेलवाल ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले दिन के परिणाम: अंडर-15 बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में पार्थ जौहरी ने अभिनव कांशिक वर्मा को 30–14 से पराजित किया। शान सिंह ने नचिकेत मिश्रा को 30–15 से हराया। हम्माद खान ने पलाश
शुक्ला को 30–19 से मात दी। कार्तिक शुक्ला ने विराट राणा को 30–5 से हराया। श्रेयांशु रंजन ने नमन सोनकर को 30–28 से पराजित किया। गौरव शुक्ला ने प्रखर जैन को 30–15 से हराया। रुशांक मेहरोत्रा ने आयुष यादव को 30–27 से हराया। आर्यमन खंडेलवाल वॉकओवर से अगले दौर में पहुंचे।

शनिवार को सुबह नौ बजे से बालिका वर्ग के एकल व बालक वर्ग के युगल मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक,विशिष्ट अतिथिय उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सचिव डीपी सिंह, वाइस चेयरमैन महीप सक्सेना,चीफ रेफरी रवि दीक्षित, कार्यकारी सचिव सौरभ श्रीवास्तव ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।