Sunday, September 13, 2026
HomeखेलKanpur : राजीव शुक्ला के नाम पर होगी पहली महिला चैलेंजर टी...

Kanpur : राजीव शुक्ला के नाम पर होगी पहली महिला चैलेंजर टी 20 ट्राफी

 

अध्यक्ष बने संजय तिवारी, दिनेश कटियार को सचिव की जिम्मेदारी

उमेश मेहरोत्रा बने केसीए चेयरमैन, सुशील वाधवानी बाटू केपीएल कमिश्नर

Kanpur।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की 76वीं वार्षिक आमसभा रविवार को केडीएमए वर्ल्ड आवास विकास में संपन्न हुई। एजीएम में कानपुर क्रिकेट की नई कार्यकारिणी के लिए चुने गए चेहरों के नाम घोषित किए गए। संगठन का नया चेयरमैन उमेश मेहरोत्रा को बनाया गया। 18 वर्षों से पद पर बने संजय कपूर के स्थान पर नए चेयरमैन बने। अध्यक्ष पर संजय तिवारी और सचिव पद पर दिनेश कटियार के नाम फाइनल हुए।

#kanpur

उपाध्यक्ष पद पर कौशल सिंह, अरविंद सिंह व आशीष सचान के नाम पर मुहर लगी। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मनीष मेहरोत्रा व कार्तिक उपाध्याय और टूर्नामेंट सचिव पद पर पीएस नेगी व केपीएल कमिश्नर पद पर सुशील वाधवानी बाटू को चुना गया।

#kanpur

केसीए की वार्षिक आमसभा में संजय कपूर ने बताया कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नाम पर महिला टी 20 चैलेंजर ट्रॉफी करने की घोषणा की गई। इसमें कानपुर की महिला क्रिकेटरों के साथ प्रदेश भर्ती उत्तर खिलाड़ियों को ट्रायल के जरिया चुना जाएगा। नवंबर में होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में 15000 वोट ट्रॉफी प्लेयर को 10000 तथा अन्य महिला क्रिकेटरों को 5000 रुपए में शामिल किया जाएग।

#kanpur

विजेता टीम को 2 लाख और उपविजेता टीम को एक लाख की धनराशि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में क्रिकेट टैलेंट के साथ डेवलपमेंट कमेटी में पूर्व क्रिकेटर को शामिल किया गया है। वार्षिक आमसभा में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...