मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : आयुषी सेंगर की कप्तानी में सीएसजेएमयू महिला क्रिकेट टीम का रोहतक में आगाज
खेल

Kanpur : आयुषी सेंगर की कप्तानी में सीएसजेएमयू महिला क्रिकेट टीम का रोहतक में आगाज

Akash Chaudhary

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) महिला क्रिकेट टीम का कप्तान आयुषी सेंगर को बनाया गया है। आयुषी की अगुवाई में सीएसजेएमयू की टीम 11 जनवरी को रोहतक के एमडीयू विश्वविद्यालय में होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच डा. विपेंद्र सिंह परमार ने बताया कि उत्तर क्षेत्र अंतर विश्व विद्यालय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सीएसजेएमयू की टीम का चयन वीएसएसडी कालेज में संपन्न हुए कैंप में प्रदर्शन के आधार पर की गई। टीम में कप्तान आयुषी सेंगर के साथ माही राजपूत, वर्षा शर्मा, अपूर्वा सिंह, सिम्पी थापा, तनिष्का गर्ग, अवनी सेठ, सिद्धी मिश्रा, कीर्तिका हजारिया, एंजलीना वर्मा, पलक पालीवाल, दीक्षा सैनी, रितिका यादव, कविता डांगी, अवंतिका दुबे और वर्षा का चयन टीम में हुआ।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम चयनित खिलाड़ी केसीए की महिला टैलेंट लीग की खोज हैं। जो केसीए के मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की टीम से खेलेंगी।