मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अशोक मिश्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 9 फरवरी से
खेल

Kanpur : अशोक मिश्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 9 फरवरी से

Akash Chaudhary

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध अमर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रथम अशोक मिश्रा क्रिकेट प्रतियोगिता 9 फरवरी से होगी। किदवई नगर के राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में इस प्रतियोगिता में ‘बी’ डिवीजन के एलीट ग्रुप की टीमें प्रदर्शन करेंगी।

आयोजन सचिव दीपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक क्लब शुक्रवार शाम तक संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी व प्रवेश के लिए आयोजन सचिव दीपेन्द्र सिंह से मोबाइल नंबर 7985258649 पर संपर्क किया जा सकता है।