Kanpur । टीसीपीएल में रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रैंड ऑप्टिशियन ने इंडियन स्टार्स को नौ रन से पराजित किया। दूसरे मैच में जीएनके वॉरियर्स ने ऐटएक्स चेंजर को 10 रन से हराया।
आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब ने पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रैंड ऑप्टिशियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 154 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम से श्लोक ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में करण, रविंद्र और क्षितिज खुराना ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन स्टार्स की पूरी टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी। टीम से नितिन ने 38, देवव स्मिथ 34 और अनुज 38 ने टीम को जीत दिलवायी का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सके।
गेंदबाजी में निहाल ने चार विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच निहाल को चुना गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में जीएनके वॉरियर्स ने 13.2 ओवर में 155 रन बनाए। जिसमें अर्जुन ने 54 रन व शिवम ने 64 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में संतनर और हनी ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
जवाब में ऐटएक्स चेंजर की पूरी टीम 15 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। टीम से हनी ने 89 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने के कारण टीम हार गई। गेंदबाजी में आदित्य ने तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलायी। प्लेयर ऑफ द मैच अर्जुन को चुना गया।


