Wednesday, June 17, 2026
HomeखेलKanpur : बैंकॉक में तपस्या का दम, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते दो...

Kanpur : बैंकॉक में तपस्या का दम, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण

Kanpur। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 12 से 14 जून तक अंतरराष्ट्रीय बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियन​शिप हुई। इसके मास्टर्स वर्ग में शहर की तपस्या गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने कर शहर, प्रदेश और देश का नाम विश्व मंच पर ऊंचा किया।

चैंपियन​शिप में 12 से अ​धिक देशों के ​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विकासनगर ​स्थित सिग्नेचर ग्रीन सोसाइटी के पी-602 ब्लॉक निवासी तपस्या गौतम लंबे समय से पावरलिफ्टिंग जगत में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जिला और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने पदक अपने नाम किए थे।

दो स्वर्ण पदकों के साथ तपस्या गौतम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर भारतीय खिलाड़ी विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...