मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तपस्या गौतम बनी स्ट्रॉन्ग वूमेन और अमित बाजपेई बने स्ट्रॉन्ग मैन
खेल

Kanpur : पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तपस्या गौतम बनी स्ट्रॉन्ग वूमेन और अमित बाजपेई बने स्ट्रॉन्ग मैन

Akash Chaudharyअपडेट: December 24, 2024
Kanpur ।लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय सबजूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 20 से 22 दिसंबर तक हुई। इसमें कानपुर टीम ने ओवरऑल पुरुष और महिला वर्ग में तीसरा स्थान अपने नाम किया। कानपुर टीम ने 11 स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक पर कब्जा किया। यह जानकारी कानपुर पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौड़ ने दी।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव राहुल शुक्ला, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मनीष मिश्रा, अनिल कुशवाहा, सुधांशू आर्या, विजय, अभ्युदय, अनमोल आदि संघ के सदस्यों ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
चैंपियनशिप का परिणाम :-ऋषि यादव, मनोज कुमार, अमित बाजपेई, रवि गुप्ता, मनोज सैनी, शिवानी सिंह, वान्या चतुर्वेदी, देवांजना मिश्रा, तपस्या गौतम, सिमरन कुंतीय ने स्वर्ण पदक जीता। ऋषि यादव, अमित शर्मा, आदित्य निगम, समृद्धि सिंह ने रजत पदक जीता। जबकि, कांस्य पदक पर आदित्य सिंह, शिवानी सिंह, मीनाक्षी मिश्रा ने कब्जा किया। स्ट्रॉन्ग वूमेन (मास्टर) वर्ग में तपस्या गौतम और स्ट्रॉन्ग मैन (मास्टर) वर्ग में अमित बाजपेई बने।
https://parpanch.com/kanpur-aura-trust-organized-a-free-health-camp-60-people-got-health-tested/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *