Kanpur। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 42वीं सब-जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर व 43वीं सीनियर क्योरुगी-पूमसे राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने फ्रेशर वर्ग में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। क्योरुगी स्पर्धा में कानपुर के खिलाड़ियों ने 48 स्वर्ण, 11 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। वहीं पूमसे स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।
क्योरुगी में स्वर्ण पदक जीतने वालों में शांक त्रिपाठी, अविका चौरसिया, तन्मय त्रिपाठी, आस्था, प्रत्यय पटेल, आर्यन गुप्ता, अस्तित्व, आराध्या दुबे, कार्तिक दुबे, अभिराज सिंह सागर, शिवांश सचान, आलिया सागर, आख्या वर्मा, अन्या, नीलाम्बर, यानुश, विधिमा शुक्ला, निधि कश्यप, आशी दीक्षित, जान्हवी राज, विधि, रुद्र, वैष्णवी, हर्षित, अनन्य, छवि, उन्नति सोनी, महिमा ठाकुर, मान्या कटियार, अदिति श्री चंदेल, उज्ज्वल प्रताप सिंह, आर्यन सिंह आरआर, देवांश त्रिपाठी, धर्मकृत देव चंदेल, सुषेण कनौजिया, आरिकेत श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, विभा शुक्ला, सौम्या यादव, तनिष्क राज ठाकुर, कार्तिकेय यादव, जयदीप तिवारी, अनन्य यादव, मोहम्मद अरीब अंसारी, त्रिशा वर्मा, उत्कर्ष यादव, राजवर्धन सिंह, कुशाग्र शुक्ला, देवांश वर्मा और भुनेश कुमार ठाकुर शामिल रहे।
रजत पदक विजेताओं में ख्याति त्रिपाठी, अरहान, अनुराग यादव, अव्युक्त, आरोही, शौर्य, तेजश शुक्ला, आरव, हर्षवर्धन, कुश अग्रवाल और अक्षरा रहे, जबकि कांस्य पदक अंश पांडे, अमाया, रुद्रांश, तेजस्वत और अथर्व गोयल ने अपने नाम किए।
पूमसे स्पर्धा में दर्शी विश्वकर्मा, पार्थ अग्निहोत्री, दक्ष विश्वकर्मा और मनन अरोड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि वंशिका शर्मा और देविका त्रिपाठी रजत पदक जीतने में सफल रहीं।
कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र द्विवेदी व बलराम यादव, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव सत्येंद्र सिंह यादव ने सभी पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों धर्मेश कुमार, आयुष मिश्रा, अंश सक्सेना, अपर्णा दुबे, अतुल दुबे को बधाई दी।


