कानपुर। इंडिया ताइक्वांडो की ओर से उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुआ। पहले दिन हुए मुकाबलों में आगरा, लखनऊ, कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश पॉलीवाल, राघवेंद्र गर्ग, प्रणीत अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सचिव तुशाल साहनी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों के परिणाम:::
सब-जूनियर बालक अंडर 29 किग्रा. वर्ग में बिजनौर के मो. जैद ने स्वर्ण, गाजीपुर के नितिन ने रजत पदक, बागपत के जैद मोहम्मद व आगरा के ध्रुव ने कांस्य पदक जीता।
सब-जूनियर बालिका अंडर 16 किग्रा. वर्ग में लखनऊ की देशप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता।
सब-जूनियर बालिका अंडर 20 किग्रा. वर्ग में आगरा की देवांशी गुप्ता ने स्वर्ण पदक, कानपुर की माणिक वर्मा रजत पदक, लखनऊ की अनिका गुप्ता व मेरठ की प्रियंका ने कांस्य पदक जीते।
सब-जूनियर बालक अंडर 18 किग्रा. वर्ग में इटावा के आदित्य कुशवाहा ने स्वर्ण पदक, अनय अग्निहोत्री ने रजत पदक, फिरोजाबाद के तेजस सिंह ने कांस्य पदक जीता।
सब-जूनियर बालक अंडर 25 किग्रा. वर्ग में जालौन के लक्ष्य सैनी ने स्वर्ण पदक, आगरा के आकाश ने रजत पदक, आगरा के युवान मिश्रा व ज्ञान चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
सब-जूनियर बालक अंडर 50 किग्रा. वर्ग में गाजीपुर के हर्षप्रताप ने स्वर्ण, अलीगढ़ के प्रिंस ने रजत, कानपुर के कौस्तुभ व गाजियाबाद के श्लोक ने कांस्य पदक जीते।
सब-जूनियर बालक अंडर 21 किग्रा. वर्ग में बरेली के शौर्य वर्मा ने स्वर्ण, अजंता प्रजापति ने रजत, लखनऊ के व्योम व कानपुर के साहिल वर्मा ने कांस्य पदक जीते।
सब-जूनियर बालक 44 किग्रा. वर्ग में कानपुर के वैभव ने स्वर्ण, जीबीनगर के मोहन ने रजत, प्रयागराज के कार्तिकेय व मुरादाबाद के अरमान ने कांस्य पदक जीते।
सब-जूनियर बालक अंडर 18 किग्रा. वर्ग में जीबीनगर के कर्तव्य रावत ने स्वर्ण, आगरा के यशवर्धन राजपूत ने रजत, जौनपुर के विराज गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
सब-जूनियर बालक अंडर 23 किग्रा. वर्ग में लखनऊ के अरिहंत प्रताप ने स्वर्ण, आगरा के तन्मय कुमार ने रजत, इटावा के श्रेया व गोरखपुर के अनिकेत सिंह ने कांस्य पदक जीता।
सब-जूनियर बालिका अंडर 35 किग्रा. वर्ग में मुरादाबाद की देवांशी रघुवंशी ने स्वर्ण, आद्या शुक्ला ने रजत, फिरोजाबाद की संस्था सिंह और बरेली की अवनी सिंह ने कांस्य पदक जीता।

