Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की कानपुर क्रिकेट लीग में रविवार खेले गए मुकाबलों में पटेल एकादश और मेटाडोर एकादश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।
शुक्लागंज के सप्रू मैदान में पहले खेलते हुए कानपुर वारियर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 110 रन बनाए। इसमें सौरभ ने 33, लविश ने 26 रन बनाए। जवाब में पटेल एकादश ने 10.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया।

मैच में दो विकेट और 31 रन लेने वाले खिलाड़ी मनिंदर को मैन आफ द मैच चुना गया। लीग के दूसरे मुकाबले में जीटीबी वारियर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाए। अब्दुल रहमान ने 51 रन बनाकर पारी को संभाला। जवाब में मेटाडोर एकादश ने 18वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया। मैच में 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अविरल रावत मैन आफ द मैच चुने गए।


