Kanpur । गंगा बैराज स्थित बीसीए ग्राउंड में शनिवार रात आईएमए कानपुर की ओर से आयोजित आईएमए वोल्टिवा कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल हुआ। इसमें एसपीएम स्ट्राइकर्स ने डेल्टा डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेल्टा डेयरडेविल्स की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 131 रन बनाए। डॉ. कुश पाठक ने 29 रन की पारी खेली। जवाब में एसपीएम स्ट्राइकर्स ने 16.4 ओवर में 132 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। राघव रस्तोगी ने 45 रन की शानदार पारी मैच जिताऊ पारी खेली।
समापन पर डॉ. रवि गर्ग को मैन ऑफ द मैच, डॉ. कुश पाठक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, डॉ. राहुल टी. को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और डॉ. आनंद बाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान आईएमए कानपुर अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसी अग्रवाल, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, क्रीड़ा सचिव डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. अमित सिंह गौर, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, वित्त सचिव डॉ. विशाल सिंह, डॉ. संजय रस्तोगी, पूर्व सचिव डॉ. कुणाल सहाय, डॉ. देबज्योति देबरोय और संयुक्त क्रीड़ा सचिव डॉ. विनीत रस्तोगी समेत चिकित्सक व आईएमए सदस्य मौजूद रहे।


