Sunday, August 16, 2026
HomeखेलKanpur : आईआईटी कानपुर में दौड़ेगी रफ्तार, 8-9 अगस्त को जिला एथलेटिक्स...

Kanpur : आईआईटी कानपुर में दौड़ेगी रफ्तार, 8-9 अगस्त को जिला एथलेटिक्स मीट

Kanpur । जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर व आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 व 9 अगस्त 2026 को आईआईटी कानपुर के मुख्य खेल मैदान पर जिला एथलेटिक्स मीट-2026 होगी। प्रतियोगिता ए​थलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के आधार पर होगी।

#kanpur

प्रतियोगिता में अंडर-16, अंडर-20, महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। मीट में 100, 200, 400, 800, 1000, 1500, 3000 व 5000 मीटर दौड़, 100/110 मीटर बाधा दौड़, 4×100 मीटर रिले, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट (केवल पुरुष), शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो तथा हैमर थ्रो जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। हैमर थ्रो केवल अंडर-20 व महिला-पुरुष वर्ग के लिए होगा, जबकि 4×100 मीटर रिले में केवल टीम एंट्री स्वीकार की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाण-पत्र की मूल प्रति व एक छायाप्रति के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति सत्यापन के लिए लानी होगी।ऑनलाइन प्रविष्टियां 5 अगस्त को रात 11:59 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ नरेश चौधरी ने बताया कि विजेताओं को मेडल,प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी दी जायेंगी l

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...