Sunday, September 13, 2026
HomeखेलKanpur : 15 सितंबर को एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल

Kanpur : 15 सितंबर को एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल

Kanpur। छठवीं अंडर-23 और 29वीं सीनियर वर्ग उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर की टीम का चयन ट्रायल 15 सितंबर को होगा। महिला और पुरुष वर्ग के ट्रायल एसएएफ मैदान पर शाम चार बजे से आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में दोनों आयु वर्गों की विभिन्न स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ी 26 और 27 सितंबर को बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-23 वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 19 अक्तूबर 2003 से 18 अक्तूबर 2010 के बीच होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया के अलावा सौम्या अवस्थी, रमेश चंद्र मिश्र, राजेश सिंह, विनय अविकास सैनी, शिव यादव और अल्का पाठक से संपर्क किया जा सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...