मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : यूपीसीए ट्रायल में कानपुर के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने छोड़ी मजबूत छाप
खेल

Kanpur : यूपीसीए ट्रायल में कानपुर के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने छोड़ी मजबूत छाप

Akash Chaudhary

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में बुधवार को हुए सीनियर जोनल ट्रायल में 95 खिलाड़ी शामिल हुए। कानपुर, फतेहपुर, झांसी, जालौन, फिरोजाबाद जोन के खिलाड़ियों ने बारी-बारी नेट्स पर चयनकर्ता सौरभ दुबे के सामने खुद को साबित किया। ट्रायल में कानपुर के बल्लेबाज और गेंदबाजों का दबदबा रहा।

जिन्होंने सटीक लेंथ पर गेंदबाजी कर चयनकर्ता का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, बल्लेबाजों ने क्लास दिखाई। ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर ही बीसीसीआइ की बोर्ड ट्राफी के लिए होने वाले फाइनल ट्रायल में यूपीसीए खिलाड़ियों को शामिल करेगा। जहां से खिलाड़ी उप्र की सीनियर टीम में जगह पक्की करेंगे।