Kanpur। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में चल रही 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 (बालक बास्केटबॉल) में रविवार अंडर-17 के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। आगरा और बंग्लुरू ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। तो अंडर-14 वर्ग में फाइनल मैच चंडीगढ़ और वाराणसी के बीच ट्रॉफी के लिए खेला जाएगा।।
अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में आगरा ने गुवाहाटी को 73-40 से हराया। आगरा के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल के साथ मजबूत रक्षापंक्ति और सटीक शूटिंग का प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बंग्लुरू व मुंबई के बीच हुआ, इसमें पूरे मुकाबले में बंग्लुरू ने अपनी बढ़त बनाए रखी और शानदार टीमवर्क के दम पर मुंबई को 53-28 से शिकस्त दी
अब अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में आगरा और बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। अंडर-14 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ने बंग्लुरू को 61-32 से पराजित किया। वहीं, वाराणसी ने जयपुर को 31-5 से हराया फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में चंडीगढ़ और वाराणसी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।


