Wednesday, July 29, 2026
HomeखेलKanpur : पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन बना पावरलिफ्टिंग चैंपियन, अमन चौरसिया रहे बेस्ट लिफ्टर

Kanpur : पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन बना पावरलिफ्टिंग चैंपियन, अमन चौरसिया रहे बेस्ट लिफ्टर

Kanpur । बर्रा ​दो ​स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में दो दिवसीय अंतरविद्यालय पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) चैंपियनशिप का समापन बुधवार को फाइनल राउंड के साथ हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 66, 74, 83, 93 और 105 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले खेले गए। ओवरऑल चैंपियन​शिप पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने जीती, जबकि अमन चौरसिया बेस्ट लिफ्टर बने।

अंतिम दिन के परिणाम:::74 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमन चौरसिया ने 112 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। श्रीराम पब्लिक स्कूल के मृत्युंजय सिंह ने 80 किलोग्राम के साथ रजत और केआर एजुकेशन के देवांश सिंह ने 75 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 83 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन (पीसीवीएन) के सार्थक यादव ने 80 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पीसीवीएन के आर्यन सिंह ने 65 किलोग्राम के साथ रजत और दुर्गा प्रसाद विद्यालय के हिमांशु शेखर ने कांस्य पदक जीता।

93 किलोग्राम भार वर्ग में पीसीवीएन के आव्यांश मेहरोत्रा ने 92 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दून इंटरनेशनल स्कूल के ऋषभ जायसवाल ने 85 किलोग्राम के साथ रजत और दुर्गा प्रसाद विद्यालय के अर्जुन कुशवाहा ने 75 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। 105 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के देवर्षि शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 117 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

पीसीवीएन के आर्यन कटियार ने 100 किलोग्राम भार उठाकर रजत और डीपीएस आजाद नगर के शादिक अली खान ने 72 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 81.11 अंकों के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमन चौरसिया को बेस्ट लिफ्टर का खिताब प्रदान किया गया।

टीम चैंपियनशिप में 34 अंकों के साथ पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि 10 अंकों के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। समापन पर विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...