Monday, September 14, 2026
HomeखेलKanpur : निर्माण से पहले ग्रीनपार्क में रणजी के दो मुकाबलों की...

Kanpur : निर्माण से पहले ग्रीनपार्क में रणजी के दो मुकाबलों की तैयारी

Kanpur । अपने कायाकल्प की तरफ अग्रसर ग्रीन पार्क स्टेडियम इस सीजन में दो रणजी मुकाबलों की मेजबानी कर सकता है। इसके लिए यूपीसीए ने खेल विभाग को पत्र लिखकर अक्टूबर व नवम्बर माह में मैचों की बुकिंग करने हेतु स्टेडियम की यथा स्थिति बताने को कहा है। गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी घरेलू प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है।

चूकि ग्रीन पार्क स्टेडियम में 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू होना है। हालांकि अभी तक इसके टेंडर नहीं पड़े है, इसलिए यूपीसीए चाहता है कि यदि यहां कार्य शुरू होने में देरी हो तो वह घरेलू प्रतियोगिताओं के कुछ मुकाबले करा सके। इसके लिए यूपीसीए ने यूपी और गोवा के मध्य 18 से 21 अक्टूबर तक पहला तथा दूसरा 2 से 5 नवम्बर तक यूपी और बड़ौदा मैच के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम को बुक करने हेतु खेल विभाग को पत्र लिखा है।

यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी का कहना है कि इस सीजन में हमें तीन रणजी मैचों की मेजबानी मिली है। जिसमें पहले चरण में दो मैच खेले जाने हैं। हम चाहते हैं कि यह ग्रीन पार्क मेंहो, क्योंकि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यहां मैच कराना संभव नहीं हो पायेगा। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई को हमें स्टेडियम की स्थिति बतानी होती है जिसके चलते हमने खेल विभाग को पत्र लिखा है।

यदि खेल विभाग लिखित आश्वासन देता है तो यकीनन हम उक्त दोनों रणजी मैचों का आयोजन ग्रीनपार्क में करेंगे। वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि अभी ग्रीनपार्क स्टेडियम के टेंडर प्रक्रियाशुरू नहीं हुई है। इसमें कितना समय लगेगा यह भी बताना मुश्किल है। सोमवार को आलाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद ही हम निर्माण कार्य शुरू होने की स्थिति बता सकेंगे। हालांकि उन्होंने उम्मीद जतायी कि टेंडर के बाद सबसे पहले काम पवेलियन की टूट-फूट का चलेगा जिससे मैदान में मैच होने में बाधा नहीं आनी चाहिये।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...