मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: केपीएल में दर्शकों को मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट
खेल

Kanpur: केपीएल में दर्शकों को मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट

Parpanch News
  • ग्रीनपार्क में लगेंगी दो साइड स्क्रीन, दर्शकों के खाने-पीने का रहेगा पूरा इंतजाम

Kanpur: ग्रीनपार्क में 28 फरवरी से पहली बार आयोजित होने जा रही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) के मुकाबलों को देखने आने वाले दर्शकों के लिए वीआईपी इंतजाम आयोजकों द्वारा किये जा रहे हैं। इसके लिए सोमवार को केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर ने स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों की रूप-रेखा तैयार की।

शहर में दस दिवसीय क्रिकेट के इस महाकुंभ को भव्य रूप देने के लिए केपीएल की आयोजन समिति खिलाड़ियों से लेकर यहां मैच देखने आने वाले प्रत्येक दर्शक को यादगार पल का अहसास कराने में जुटी है। ग्रीनपार्क में निरीक्षण के बाद डा. कपूर ने कहा कि केपीएल के दौरान किसी भी दर्शक को सीमेंटेड सीढ़ियों में नहीं बैठाया जायेगा। इसलिए ग्रीनपार्क की दीर्घा बी से लेकर ई तक का प्रयोग टूर्नामेंट में दौरान नहीं किया जायेगा। दर्शक ए पवेलियन, ए ग्राउंड, वीआईपी पवेलियन, डायरेक्ट्रेट पवेलियन, प्लेयर्स पवेलियन में बैठकर मैच को लाइव देख सकेंगे। इसके लिए मैदान में दो बड़ी साइड स्क्रीन भी लगायी जायेंगी, जिसमें मैच के अलावा स्कोर बोर्ड लाइव चलेगा।

स्टेडियम में फूड कोर्ट लगाये जायेंगे, जिसमें दर्शक अपने मन-माफिक खाना-पीना खा सकेंगे। स्कूली बच्चों को मैच दिखाने की भी योजना तैयार की जा रही है। टिकट को लेकर केसीए चेयरमैन ने कहा कि केपीएल में इंट्री पूरी तरह फ्री रहेगी, हालांकि इसके लिए दर्शकों को ऑनलाइन या ऑफलाइन काउंटर से आईडी दिखाकर टिकट लेनी होगी। मैच के दौरान चीयरलीडर्स रहेंगी तथा टूर्नामेंट के दौरान कई तरह के रंगारंग प्रोग्राम व शो आयोजित किये जायेंगे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार, केपीएल कमिश्नर अश्वनी कोहली, विनीत रूंगटा, गौरव सेठी, संजय तिवारी, कौशल कुमार सिंह, दिनेश कटियार, मनीष मेहरोत्रा, अहमद अली खान तालिब, अमित मिश्रा, मनोज, स्टेनली ब्राउन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *