Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलKanpur : केवला देवी टी-20 में स्पार्क और साउथ जिमखाना जीते

Kanpur : केवला देवी टी-20 में स्पार्क और साउथ जिमखाना जीते

Kanpur।  केसीए से आबद्ध व नेशनल यूथ क्लब की ओर से आयोजित प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में स्पार्क क्लब ने वाईएमसीसी को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में साउथ जिमखाना ने भारत क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से पराजित किया।

किदवईनगर ​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर पहले मैच में वाईएमसीसी की पूरी टीम स्पार्क क्लब की घातक गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 90 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से तुषार पाल ने सर्वा​धिक 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में स्पार्क क्लब से सत्यम ने चार, आयुष कुमार प्रजापति ने तीन को आउट किया। जवाब में स्पार्क क्लब ने 9.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

जीत में शेखर सुमन ने 39 व प्रिंस यादव ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य अवस्थी ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच सत्यम पासवान को चुना गया। किदवईनगर ​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर दूसरे मुकाबले में भारत क्रिकेट क्लब 20 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बनाए। टीम से युवराज सिंह ने 43, त्रिभुवन दी​क्षित ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास शर्मा ने चार और अ​भिनव यादव ने तीन को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जिमखाना ने 15.4 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीता। जीत में राहुल यादव ने 76 रन, अ​भिनव यादव ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हर्ष राय ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच राहुल यादव को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!