मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 28 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : सपा ने लोकबंधु राज नारायण की 38 वी पुण्यतिथि मनाई
कानपुर

Kanpur : सपा ने लोकबंधु राज नारायण की 38 वी पुण्यतिथि मनाई

Akash Chaudhary

Kanpur ।समाजवादी विचारक स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी लोक बंधु राज नारायण की 38वी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्य समिति पीडीए मिशन की युवा टीम पांचो विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों फ्रंटल संगठनों तथा 78 वार्डों के प्रभारियों की विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 2:00 बजे सपा कार्यालय में आरंभ हुई।

विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।पुण्यतिथि व परिचर्चा आरंभ के पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सर्वप्रथम लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण किया और संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि लोक बंधु राज नारायण स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी तथा आजादी की लड़ाई में विशेष भूमिका उनकी रही उनके क्रांतिकारी तेवर से अंग्रेज उनका लोहा मानते थे।

गोष्ठी में प्रदेश सचिवकेकेशुक्ला,शैलेंद्रयादवमिन्टू,डा.नीतेंद्रयादव,दीपायादव,नंदलालजयसवाल,आनंद शुक्ला,सत्यनारायण गहरवार,महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर,दीपक खोटे,शादाब आलम,रजत मिश्रा,सौरभ सिंह,संजय निषाद,राजेंद्र जैसवाल,राजेंद्र सोनकर,विनय गुप्ता,जस्वेंद्र निषाद,सैयद आरिफ, संतोष वर्मा,आसिफ सिद्दीकी,इंद्रदेव यादव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *