Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलKanpur : आगरा में 10 मई को स्केटिंग मैराथन, कानपुर के खिलाड़ी...

Kanpur : आगरा में 10 मई को स्केटिंग मैराथन, कानपुर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Kanpur । उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संगठन की ओर से आगरा में रन ऑफ व्हील स्केटिंग मैराथन प्रतियोगिता 10 मई को होगी। जिसमें प्रदेशभर से 500 से 700 तक खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।
प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग और क्षमता के अनुसार 5, 10 और 15 किलोमीटर की रेस आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ी भी मजबूती से अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

कानपुर टीम में धनविन दीक्षित, आध्या दीक्षित, वेदांत दुबे, माधव, अखियां भदौरिया, ईवान, सुरैया निषाद, यात्रिक पाण्डेय, अलौकिक श्रीवास्तव, अनन्या दीक्षित, अनन्या सिंह, अश्विन सिंह, आईरा मल्होत्रा और अस्तित्व यादव शामिल हैं। स्पोर्ट्स एरिना की डायरेक्टर तानिया भाटिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

वहीं, कानपुर रोलर स्केटिंग के कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार के साथ राहुल भदौरिया, आदित्य यादव, अर्जुन सिंह, आनंद राजपूत, आशुतोष चौधरी, पूजा राजपूत और पारुल सोनकर ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!