Monday, August 3, 2026
HomeखेलKanpur : गोल्डन परफॉर्मेंस से चमके कानपुर के स्केटर्स, झांसी में जीते...

Kanpur : गोल्डन परफॉर्मेंस से चमके कानपुर के स्केटर्स, झांसी में जीते 22 पदक

Kanpur । झांसी स्थित जय स्पोर्ट्स एकेडमी में 1 और 2 अगस्त तक ओपन यूपी रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। खिलाड़ियों ने कुल 22 पदक अपने नाम किए, जिनमें 20 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य (व्यक्तिगत उपलब्धियों के आधार पर कुल प्रदर्शन) शामिल रहे। कई खिलाड़ियों ने दो-दो स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

बालिका वर्ग में आफिया नूर ने 500 मीटर और 1000 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा खिताब अपने नाम किया। दिविशा मिश्रा ने 500 मीटर में स्वर्ण और 1000 मीटर में रजत पदक हासिल किया। अदविका केडिया ने 500 मीटर में रजत, आरना साहू ने 500 मीटर में रजत और नंदनी ने 500 मीटर में कांस्य पदक जीता।

बालक वर्ग में मो. अरीब खान ने 500 मीटर और 4 लैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। गर्वित सिंह सेंगर और तेजस्व सिंह ने 500 और 1000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। समर्थ सिंह सेंगर ने 500 मीटर में रजत और 1000 मीटर में स्वर्ण, जबकि रित्विक सिंह ने 500 मीटर में रजत और 1000 मीटर में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कुशाग्र श्रीवास्तव ने 500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। मोहम्मद अम्मार फहद, चेतन्य और शिवाय कश्यप ने 500 और 1000 मीटर में रजत पदक जीते। वहीं अयांश अहूजा ने 1000 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि पर कानपुर रोलर स्केट स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, महासचिव महबूब बेग, उपाध्यक्ष सत्यम कश्यप, देवेंद्र सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष मो. फैसल अंसारी, सहसचिव मो. सलमान, शुभम सागर, जुनैद अहमद और मो. तय्यब ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...