Wednesday, July 29, 2026
HomeखेलKanpur : शुभम सागर और जुनैद अहमद बने यूपी ओपन रोलर स्केटिंग...

Kanpur : शुभम सागर और जुनैद अहमद बने यूपी ओपन रोलर स्केटिंग के मुख्य रेफरी

Kanpur। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (यूपीआरएसए) के तत्वावधान में 1 व 2 अगस्त को झांसी स्थित जय एकेडमी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूपी ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप होगी। इसमें प्रतियोगिता के सफल व निष्पक्ष संचालन के लिए कानपुर के वरिष्ठ स्केटिंग कोच शुभम सागर और जुनैद अहमद को आधिकारिक मुख्य निर्णायक (रेफरी) व तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी इनलाइन, क्वाड, स्पीड और टॉय स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इस उपलब्धि पर विपिन त्रिपाठी, सत्यम कश्यप, महबूब बेग, देवेंद्र सिंह, मोहम्मद सलमान, फैसल अंसारी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...