Sunday, June 21, 2026
HomeखेलKanpur : शिवम शर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी, स्पार्क इंटरनेशनल 8 विकेट...

Kanpur : शिवम शर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी, स्पार्क इंटरनेशनल 8 विकेट से पराजित

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 प्रतियोगिता में आदित्य किचन गैलरी इलेवन ने स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन को आठ विकेट से पराजित कर दिया। मैच में शिवम कुमार शर्मा की अर्धशतकीय पारी जीत का आधार बनी।

सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से अरुण यादव ने 40 रन, ओजस ने 27 रन और राघवेंद्र ने 23 रन का योगदान दिया। आदित्य किचन गैलरी इलेवन की ओर से आर्यन कनौजिया ने तीन विकेट चटकाए, जबकि आदित्य, विकास यादव, अखिल सिंह और रोशन सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदित्य किचन गैलरी इलेवन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 13.3 ओवर में दो विकेट खोकर 151 रन बना लिए।

शिवम कुमार शर्मा ने नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विकास यादव ने नाबाद 38 रन और एकलव्य ने 26 रन का योगदान दिया। स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन की ओर से पृथ्वीराज और शिवम यादव ने एक-एक विकेट लिया। अर्धशतकीय पारी के लिए शिवम कुमार शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...