Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलKanpur : मोतीराम स्मारक अंडर-15 में शरद कपूर और प्रकाश मिश्रा इलेवन...

Kanpur : मोतीराम स्मारक अंडर-15 में शरद कपूर और प्रकाश मिश्रा इलेवन की जीत

कान। केसीए की ओर से मोतीराम (एडवोकेट) स्मारक अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में शरद कपूर इलेवन ने सुरेंद्र तिवारी इलेवन को 33 रन से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में प्रकाश मिश्रा इलेवन ने दिनेश मिश्रा इलेवन को छह विकेट से हराया।

किदवईनगर ​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर पहले मुकाबले में शरद कपूर इलेवन ने 30.4 ओवर में 161 रन बनाए। टीम से विशेष अ​ग्निहोत्री ने 71 रन, उत्कर्ष ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सार्थक यादव ने चार, प्रफुल्ल व ईशांत ने दो-दो और स्पर्श राजपूत ने एक को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुरेंद्र तिवारी इलेवन की पूरी टीम 31.2 ओवर में 128 रन पर ढ़ेर हो गई।

टीम से मृदुल सिंह ने 38 रन, मिनेश कुमार ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उत्कर्ष ने तीन, राजवर्धन सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच उत्कर्ष को चुना गया। किदवईनगर ​स्थित साउथ मैदान पर दूसरे मैच में
दिनेश मिश्रा इलेवन ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन बनाए।

टीम से अरमन ने 52 रन, राघवेंद्र पाल ने 54 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में समर गौतम ने चार को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रकाश मिश्रा इलेवन की टीम ने 32.2 ओवर में चार विकेट खोकर 193 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

जीत में राजवीर मल्होत्रा ने नाबाद 62 रन, देव दुबे ने 55 रन, उदित श्रीवास्तव ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रिशु ने दो, अविनाश ​सिंह और आयुरष कश्यप ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच समर गौतम को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!