Friday, July 3, 2026
HomeखेलKanpur : सात दिवसीय कैंप की हुई शुरुआत, पहले दिन इनडोर में...

Kanpur : सात दिवसीय कैंप की हुई शुरुआत, पहले दिन इनडोर में किया अभ्यास

Kanpur। रणजी ट्राफी की तैयारी को परखने के लिए सात दिवसीय हाई परफार्मेंस कैंप की शुरुआत ग्रीन पार्क से हो गई है। कैंप के पहले दिन वर्षा के कारण सीनियर खिलाड़ियों ने स्टेडियम के इनडोर विकेट पर जमकर अभ्यास किया। शुक्रवार को हाई परफार्मेंस कैंप के पहले दिन झमाझम वर्षा के कारण सीनियर खिलाड़ियों ने इनडोर पिच पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और स्लिप कैच का कड़ा अभ्यास किया।

कोच ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि कैंप में आर्यन जुयाल, प्रियम गर्ग, आराध्या यादव, प्रिंस समेत सीनियर टीम के खिलाड़ी शामिल हुए। इनडोर विकेट पर कैंप का हिस्सा बने 44 खिलाड़ियों को गेंदबाजी और बल्लेबाजी ग्रुप में विभाजित कर सुबह करीब तीन घंटे और शाम को चार घंटे का अभ्यास कराया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...