Thursday, August 6, 2026
HomeखेलKanpur : जनपदीय हैंडबॉल में सेठ मोतीलाल खेडिया का दबदबा, चार वर्गों...

Kanpur : जनपदीय हैंडबॉल में सेठ मोतीलाल खेडिया का दबदबा, चार वर्गों में जीते खिताब

Kanpur । 70वीं जनपदीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेडिया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में खेली गई। इसमें 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की बालक व बालिका के बीच मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-19 व 14 बालक वर्ग में सेठ मोतीलाल खेडिया स्कूल ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिताओं का उद्घाटन डॉ. अजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश त्रिपाठी, हरी किशन शुक्ला, नीता त्रिपाठी, निकिता, आयोजन सचिव वासुदेव त्रिपाठी, ओमप्रकाश समेत अन्य खेल अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सेठ मोतीलाल खेडिया स्कूल का दबदबा देखने को मिला। बालक वर्ग के अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में सेठ मोतीलाल खेडिया की टीम विजेता रही, जबकि अंडर-17 वर्ग का खिताब बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज ने जीता। बालिका वर्ग में अंडर-19 का खिताब कानपुर विद्या मंदिर ने अपने नाम किया, जबकि अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग में सेठ मोतीलाल खेडिया ने बाजी मारी। विजेता और उपविजेता टीमों को अंत में पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम::: बालक वर्ग

अंडर-19: विजेता – सेठ मोतीलाल खेडिया को दूसरी टीम न आने से वाकओवर मिला।
अंडर-17: बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज ने सेठ मोतीलाल खेडिया को 7-4 से हराया।

अंडर-14: सेठ मोतीलाल खेडिया ने आरसीके को 7-1 से पराजित किया।
बालिका वर्ग

अंडर-19: विजेता – कानपुर विद्या मंदिर की टीम विजेता रही।
अंडर-17: सेठ मोतीलाल खेडिया ने कानपुर विद्या मंदिर को 6-1 से हराया।

अंडर-14: सेठ मोतीलाल खेडिया ने आरसीके को 3-0 से शिकस्त दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...