Monday, August 3, 2026
HomeखेलKanpur : आगरा रवाना हुई कानपुर मंडल की वरिष्ठ महिला कबड्डी टीम

Kanpur : आगरा रवाना हुई कानपुर मंडल की वरिष्ठ महिला कबड्डी टीम

हुमा को सौंपी गई कप्तानी, पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद 17 में से टीम का चयन

 

 

Kanpur । आगरा में 4 से 6 अगस्त तक वरिष्ठ महिला कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सोमवार को हुआ और कानपुर मंडल की टीम की घोषणा कर दी गई। शिविर में कानपुर, कन्नौज और फर्रुखाबाद की 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम चयन के बाद टीम का ऐलान कानपुर कबड्डी संघ के सचिव रण विजय सिंह गहलोत ने किया।

टीम की कप्तानी हुमा को सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ियों में इशिका वर्मा, रागिनी जादौन, विदुषी, कीर्ति कमल, गरिमा वर्मा, मनु, पूजा, दिव्या, अनुपम, रिगुल, कामिनी, डिंपल और दुर्गा शामिल हैं। इनमें कन्नौज की पांच खिलाड़ियों ने भी टीम में स्थान बनाया है।

टीम सोमवार शाम आगरा के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर कानपुर मंडल का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम सामूहिक खेल और बेहतर तालमेल के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...