Monday, August 3, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर मंडल बालिका फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल 5 से

Kanpur : कानपुर मंडल बालिका फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल 5 से

Kanpur । खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में अमेठी में 10 से 17 अगस्त तक अंतर मंडलीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए कानपुर मंडल टीम के चयन ट्रायल 5 व 6 अगस्त को ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचकर डीबी थापा, अमित नारंग व शरद जायसवाल से संपर्क कर ट्रायल में भाग ले सकती हैं। ट्रायल में वही खिलाड़ी पात्र होंगी जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच हो। चयनित खिलाड़ी अमेठी में होने वाली अंतर मंडलीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...