Sunday, June 21, 2026
HomeखेलKanpur : घरेलू सीजन के लिए यूपी महिला क्रिकेट टीम का चयन...

Kanpur : घरेलू सीजन के लिए यूपी महिला क्रिकेट टीम का चयन तेज, ट्रायल में उमड़ा जोश

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के घरेलू सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों की खोज शुरू कर दी गई है। कमला क्लब में आयोजित दो दिवसीय ट्रायल में पहले दिन सहारनपुर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर, सहारनपुर की 190 खिलाड़ियों ने ट्रायल में दम दिखाया।

दो दिवसीय ट्रायल में पहले दिन कमला क्लब में महिला चयन समिति की प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा, श्वेता ने बारी-बारी नेट्स पर महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। ट्रायल से चयनकर्ताओं ने संभावित टीम के लिए खिलाड़ियाें के नाम पर मुहर लगाई। दो दिवसीय ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर संभावित खिलाड़ियों में जगह बनाने वाली खिलाड़ियों के बीच कैंप और ट्रायल मैच कराकर उन्हें उप्र की महिला टीम के लिए चुना जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...