Sunday, August 2, 2026
HomeखेलKanpur : बोर्ड ट्रॉफी के लिए यूपी की अंडर-19 महिला टीम की...

Kanpur : बोर्ड ट्रॉफी के लिए यूपी की अंडर-19 महिला टीम की तलाश शुरू

कानपुर के कमला क्लब में जुटीं प्रदेश की 105 महिला क्रिकेटर, टीम में जगह दांव पर

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से बोर्ड ट्राफी के लिए उप्र की टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज शुरू कर दी गई है। दो से चार अगस्त तक कमला क्लब में खेले जा रहे चयन मैच से अंडर-19 महिला टी-20 प्रारूप के लिए टीम का चयन किया जाएगा। चयन मैच में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 105 खिलाड़ियों के बीच छह टीम बनाकर मुकाबले कराए जा रहे हैं। चयन मैच का प्रदर्शन ही खिलाड़ियों के लिए उप्र की अंडर-19 महिला टीम में चयन का आधार बनेगा। शहर की 17 महिला क्रिकेट चयन मैच का हिस्सा बनी हैं।

रविवार को कमला क्लब में टी-20 प्रारूप में खेले गए चयन मैच में जमकर रन वर्षा हुई। पहले मुकाबले में बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी लेंथ पकड़ी और शुरुआती कुछ ओवर के बाद बल्लेबाजों को बड़े शाट लगाने से रोके रखा। चयन मैच में खिलाड़ियों का प्रदर्शन यूपीसीए की महिला चयन समिति की चेयरपर्सन प्रियंका शैली, सीमा सिन्हा, श्वेता सिंह, क्षमता श्रीवास्तव व करिश्मा जैन ने परखा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...