आलोक और ओजल बने बेस्ट लिफ्टर, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Kanpur । इंटर स्कूल डेडलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर आक्सफोर्ड माडल स्कूल के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। मेजबान सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल को दूसरा और आदर्श एजुकेशन सेंटर को तीसरा स्थान मिला। चैंपियनशिप में सर्वाधिक भार उठाकर बालक वर्ग में एयर फोर्स स्कूल के आलाेक चौरसिया और बालिका वर्ग में द चिंटल्स स्कूल की ओजल बाजपेई सर्वश्रेष्ठ डेडलिफ्टर चुनी गई।
सोमवार को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कालेज में इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में शहर के स्कूली खिलाड़ियों ने बाजुओं का दम दिखाकर पदक हासिल किए। कानपुर पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक वर्ग यश, आलोक, सरगम, प्रांकुर, अंश, अभिमन्यु, और पार्थ ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, बालिका वर्ग में महक, ओजल, सिया, प्रिंसी, नव्या ने स्वर्ण पदक जीता।


