Thursday, August 6, 2026
HomeखेलKanpur : आईएमए क्रिकेट में सौरभ का जलवा, कनिष्क की बड़ी जीत

Kanpur : आईएमए क्रिकेट में सौरभ का जलवा, कनिष्क की बड़ी जीत

Kanpur।  आईएमए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहले मैच में कनिष्क हॉ​स्पिटल ने अहाना हॉ​स्पिटल को 90 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में ट्यूलिप हॉस्पिटल ने फॉर्च्यून हॉस्पिटल को 23 रन से हराया। तीसरे मैच में ट्यूलिप हॉस्पिटल ने अहाना हॉस्पिटल को नौ विकेट से मात दी।

चौथे मुकाबले में रीजेंसी हॉस्पिटल ने कनिष्क हॉस्पिटल को नौ विकेट से पराजित किया।कानपुर क्लब में खेले गए पहले मैच में कनिष्क हॉ​स्पिटल ने 14 ओवर में चार विकेट पर 211 रन बनाए। टीम से डॉ. सौरभ ने 79 रन और अंबर ने 59 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में कुश ने दो और संजय गुप्ता ने एक को आउट किया। जवाब में अहाना हॉ​स्पिटल की टीम 12.2 ओवर में 121 रन ही बना सकी। टीम से दीपक ने 33 और डॉ. संजय कुमार ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में डॉ. सौरभ ने तीन, डॉ. शांतनु और मनीष ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

प्लेयर ऑफ द मैच डॉ. सौरभ को चुना गया। दूसरे मैच में ट्यूलिप हॉस्पिटल में 14 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। टीम से अ​​भिनव सेंगर ने 57 व राघव ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ध्रुव कौल ने दो, डॉ. नवीन और निशांत ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में फॉर्च्यून हॉस्पिटल की पूरी टीम 14 ओवर में चार विकेट पर 145 रन ही बना सकी। टीम से डॉ. नवीन ने सर्वा​​धिक 47 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरके देव और मधुकर ने एक-एक विकेट चटकाया।

प्लेयर ऑफ द मैच अ​भिनव सेंगर को चुना गाय। तीसरे मैच में अहाना हॉ​स्पिटल की पूरी टीम 10 ओवर में 80 रन पर बिखर गई। टीम से उमाशंकर ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित सिंह ने दो को आउट किया। जवाब में ट्यूलिप हॉस्पिटल ने 6.1 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बनाकर मैच जीता। जीत में दक्ष ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में डॉ. संजय ने एक विकेट लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच दक्ष को चुना गया। चौथे मैच में कनिष्क हाॅ​स्पिटल ने 14 ओवर में दो विकेट पर 158 रन बनाए। टीम से डॉ. सौरभ ने 51 रन और अंबर ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विनीत रस्तोगी ने एक विकेट झटका। जवाब में रीजेंसी इलेवन ने 10.2 ओवर में एक विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अ​​भिजीत सचान ने 76, हरप्रीत सिंह ने नाबाद 44 रन बनाए, तो गेंदबाजी में डॉ. शांतनु ने एक को आउट किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...