मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : 4 मई से सैमुअल बाली स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
खेल

Kanpur : 4 मई से सैमुअल बाली स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

Akash Chaudhary
KCA

Kanpur । केसीए से आबद्ध व सदर्न क्रिकेट क्लब की ओर से द्वितीय सैमुअल बाली एंड बक्को देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता 4 मई से प्रारंभ होगी। श्यामनगर स्थित आरपीसीए क्रिकेट मैदान पर शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में केसीए सं पंजीकृत जूनियर डिवीजन की आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

इसमें फ्रेंड्स क्लब, केएन टाइटंस, रोलैंड क्लब, अशोका ज्योति, सदर्न क्लब, वीनस क्लब, स्काई क्लब और किंग्स क्लब शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 35 ओवर की होगी। यह जानकारी आयोजन सचिव कृष्ण बाली ने दी।