Kanpur । डॉ. नागेंद्र स्वरूप की स्मृति में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कानपुर जेम्स ने कानपुर ब्लू को 50 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर जेम्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बनाए। टीम से साहिल ने 79 रन, मो. रहमान ने नाबाद 45 रन, बी खान ने 33 और मो. आकिब ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आयुष्मान ने चार, रवि ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर ब्लू की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी।
टीम से कृष्णा कुमार ने 87 रन व मो. जीशान ने 34 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन कोई और बल्लेबाज अधिक समय तक क्रीज पर नहीं टिक सका। गेंदबाजी में बी खान ने तीन, साहिल व मो. आकिब ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच साहिल को चुना गया।


