मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 17 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : एस. राजलिंगम ने संभाली कानपुर मंडलायुक्त की कुर्सी
कानपुर

Kanpur : एस. राजलिंगम ने संभाली कानपुर मंडलायुक्त की कुर्सी

Akash Chaudhary

 

 

वाराणसी मंडल से स्थानांतरित होकर आए 2009 बैच के आईएएस अधिकारी, कार्यभार ग्रहण करते ही कार्यालय का किया निरीक्षण

 

कानपुर। कानपुर मंडल को नया मंडलायुक्त मिल गया है। 2009 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस. राजलिंगम ने सोमवार देर रात मंडलायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें वाराणसी मंडल से कानपुर भेजा गया है। इससे पहले वह वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त पद पर तैनात थे।

#kanpurकार्यभार संभालने के अगले दिन मंगलवार को उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय कामकाज की जानकारी ली।कार्यालय के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षणनवागत मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके विभागों में संचालित कार्यों और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।

#kanpur

 

कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। विकास कार्यों के क्रियान्वयन और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता बरती जाएगी।

 

एनआईटी तिरुचिरापल्ली से की इंजीनियरिंग की पढ़ाई

 

#kanpur

मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले एस. राजलिंगम ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। उन्होंने अमेरिका की सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

कई जिलों में जिलाधिकारी की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

राजलिंगम ने प्रशासनिक सेवा की शुरुआत बांदा में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में की थी। इसके बाद देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर सेवाएं दीं। वह औरैया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, कुशीनगर और वाराणसी में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा अयोध्या में नगर आयुक्त के रूप में भी काम किया है।

 

शासन के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी किया काम

शासन स्तर पर भी उनका लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने दुग्ध विकास, वाणिज्य कर, बेसिक शिक्षा और नगर विकास विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। वाराणसी में जिलाधिकारी रहने के बाद उन्हें मंडलायुक्त बनाया गया था। अब शासन ने उन्हें कानपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला प्रशासन से लेकर शासन तक काम करने का उनका अनुभव मंडल की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।