मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 13 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अर्पित के बल्ले से बरसे रन, रोलैंड क्लब बना चैंपियन
खेल

Kanpur : अर्पित के बल्ले से बरसे रन, रोलैंड क्लब बना चैंपियन

Akash Chaudharyअपडेट: November 13, 2026

 एमयूसी क्लब को 64 रन से दी शिकस्त, अर्पित भदौरिया बने मैन ऑफ द मैच

 

Kanpur । केसीए से आबद्ध स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सत्यवीर गुप्ता स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में रोलैंड क्लब ने एमयूसी क्लब को 64 रन से हराकर ​खिताब पर कब्जा किया। फाइनल में अर्पित भदौरिया ने शानदार 85 रन की विजेता पारी खेली।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में रोलैंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम की ओर से अर्पित भदौरिया ने 85 रन, मनीष वर्मा ने 47 रन, गोपाल सिंह ने नाबाद 29 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में एमयूसी क्लब की ओर से राहुल सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमयूसी क्लब ने 19.4 ओवर में 118 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई।

 

टीम की ओर से राहुल सिंह व आराध्य मौर्य ने 21-21 रन, रिषभ गौर ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रोलैंड की ओर से फरजान अली व अर्जुन सिंह ने तीन-तीन, विशाल गोंड व सा​त्विक शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अर्पित भदौरिया को चुना गया।