मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 13 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : जूनियर बालिका एथलेटिक्स के लिए 17 को जिला स्तरीय ट्रायल
खेल

Kanpur : जूनियर बालिका एथलेटिक्स के लिए 17 को जिला स्तरीय ट्रायल

Akash Chaudhary

24-25 नवंबर को प्रयागराज में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ियों को 18 नवंबर को मंडल ट्रायल में लेना होगा हिस्सा

 

 

Kanpur । प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत कानपुर देहात के माती स्थित जिला खेल कार्यालय में 17 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को 18 नवंबर को दोपहर दो बजे मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा।

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 नवंबर को प्रयागराज में किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने की इच्छुक खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचना होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय ग्रीनपार्क स्टेडियम कर्मवीर सिंह ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय कुमार गुप्ता (खेलो इंडिया) के मोबाइल नंबर 8858511500 पर संपर्क किया जा सकता है।