Monday, July 27, 2026
HomeखेलKanpur : आरएस एक्सल ने जीती डबल ट्रॉफी, अभिषेक और पूनम बने...

Kanpur : आरएस एक्सल ने जीती डबल ट्रॉफी, अभिषेक और पूनम बने बेस्ट लिफ्टर

कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप का समापन, फिटनेस चैलेंज के विजेताओं का भी हुआ सम्मान

Kanpur । सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में आयोजित दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप का समापन हुआ।पावरलिफ्टिंग में सुधांशु सिंह, सिद्धार्थ, अविरल चतुर्वेदी, आदित्य सेंगर, दिव्यांशु दुबे, हरिओम ओझा, मनोज सैनी और राहुल सूद अपने-अपने वर्ग के विजेता बने। वहीं ओपन बेंच प्रेस में कृष्ण वर्मा, आकाश वर्मा, आकाश शर्मा, सरगम कटियार, अभिषेक कटियार, सुधांशु सिंह, अविरल चतुर्वेदी, दिव्यांशु दुबे समेत कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिला वर्ग में अदिति वर्मा, पूनम सिंह, वैष्णवी, प्राची शर्मा, उर्वशी चंद्रा, डॉ. कुमकुम पांडे सहित अनेक खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

#kanpurओवरऑल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आरएस एक्सल इंग्लिश मीडियम स्कूल ने प्रथम, वीएसएसडी कॉलेज ने द्वितीय और सरताज जिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन बेंच प्रेस में भी आरएस एक्सल इंग्लिश मीडियम स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हेल्थ प्लैनेट दूसरे और 567 बारबेल फिटनेस जिम तीसरे स्थान पर रहा।

व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अंश शुक्ला (स्ट्रांग बॉय यूथ), सरगम कटियार (स्ट्रांग मैन सब-जूनियर), अभिषेक कटियार (स्ट्रांग मैन सीनियर), सानवी सिंह (स्ट्रांग गर्ल यूथ), अदिति वर्मा (स्ट्रांग वूमेन सब-जूनियर), पूनम सिंह (स्ट्रांग वूमेन जूनियर) और उर्वशी चंद्रा (स्ट्रांग वूमेन सीनियर) को सम्मानित किया गया। ओपन बेंच प्रेस में अभिषेक कटियार और पूनम सिंह को क्रमशः पुरुष एवं महिला वर्ग का बेस्ट लिफ्टर घोषित किया गया।

इस अवसर पर पहली बार आयोजित कानपुर डिवीजन फिटनेस चैलेंज चैंपियनशिप के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण-पत्र, उपहार एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समापन में विद्यालय के सचिव कमल किशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या सुमन चंदोला, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...