Friday, April 17, 2026
HomeकानपुरKanpur :नयागंज किराना बाजार में 25 लाख की चोरी, व्यापारियों ने दी...

Kanpur :नयागंज किराना बाजार में 25 लाख की चोरी, व्यापारियों ने दी बाजार बंद की चेतावनी

 

Kanpur । नयागंज के किराना बाजार में रविवार रात चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर करीब 25 लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे कारोबारी सज्जन गुप्ता को हुई। चोरी की खबर फैलते ही बाजार के व्यापारी मौके पर जुट गए और नाराजगी जताई।

शिव कटरा निवासी सज्जन गुप्ता की नयागंज में “श्यामलाल रामकिशन” नाम से फर्म है, जहां सोयाबीन की बड़ियों का थोक कारोबार होता है और साथ ही फुटकर में किराने का व्यापार भी किया जाता है। रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह पहुंचे तो दुकान के किनारे की दीवार टूटी मिली। शटर खोलकर अंदर देखा तो तिजोरी टूटी पड़ी थी और उसमें रखी नकदी गायब थी। बताया जा रहा है कि दुकान में दो-तीन दिन के कारोबार की रकम रखी थी। चोर नकदी के साथ दो गत्ते किसमिस भी उठा ले गए।

सूचना पर किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश बाजपेई, विनोद गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, रोशनलाल अरोड़ा और पप्पू त्रिवेदी सहित कई व्यापारी पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि बाजार में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले बदलू मन्नी की पंसारी की दुकान में भी चोरी हुई थी, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो सका।

एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 11 मार्च तक चोरों को नहीं पकड़ा गया तो 12 मार्च से बाजार बंद कर विरोध किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!