Saturday, May 9, 2026
HomeखेलKanpur : रॉयल इलेवन ने पिच पाइरेट्स को नौ रन से हराया

Kanpur : रॉयल इलेवन ने पिच पाइरेट्स को नौ रन से हराया

आदित्य गोयल के नाबाद 55 रन, वैभव की पारी नहीं दिला सकी जीत

Kanpur । कानपुर प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल इलेवन ने पिच पाइरेट्स को नौ रन से पराजित किया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में रॉयल इलेवन ने 22 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाए। टीम से मो. आरिफ ने 54 रन, आदित्य गोयल ने नाबाद 55 रन, सोहेल खान ने 35 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अंकित कटियार व अनुराग पांडेय ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिच पाइरेट्स की टीम 22 ओवर में छह विकेट पर 185 रन ही बना सकी। टीम से वैभव ने नाबाद 72 रन, दिव्यांशु ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में इशरायल ने दो, नफीस, आदित्य गोयल, मो. दानिश, रिजवान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य गोयल को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!