Sunday, June 7, 2026
HomeखेलKanpur : रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों ने जीते पदक

Kanpur : रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों ने जीते पदक

Kanpur। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से बिठूर रोड स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ओपन यूपी स्टेट रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। इसमें

प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को उद्घाटन कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव रजत आदित्य दीक्षित ने किया। चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश में रोलर स्केटिंग खेल को बढ़ावा देना व युवा प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराना था।

पदक विजेताओं में
लखनऊ जिले से 30 से 50 भार वर्ग में ध्रुव, विनायक, तेजस्वनी, अद्यंत प्रतिभा, लक्ष्य सिंह, कृष श्रीवास्तव, मथुरा से अयांस आदर्श, ओजस्वनी, पाखी, लिशिक, मानसी ने स्वर्ण पदक, आजमगढ़ से जयान खान व मेरठ से दृष्टि ने पदक कांस्य पदक हासिल किए। 35 से 50 भार वर्ग में मेजबान कानपुर के खिलाड़ियों अक्षिता, तेजस्व, ऋत्विक, अदविका, नंदनी, शिवॉय, याशिका, अनिका, विवेक, रूद्रा, दिव्यांशी, समर्थ सेंगर, अंशराज, आरीब खान, आनंद सोनकर और अनमोल सोनकर ने स्वर्ण पदक जीता। अयोध्या के उत्सर्ग श्रीवास्तव, शलेशम पटेल, विराज, संस्कार, सिवान्या पटेल और असीम यादव, झांसी के शुभेंदु पॉल, कर्णिका गुप्ता, अनायशा ने रजत पदक व रिधिमा साहू, जबकि वाराणसी के आशी, आर्यन, श्रेया, पीस्ता, तिशा, तिशिका, गतिक, जिया, मोहम्मद इरताफा ने कांस्य पदक जीते।

समापन समारोह में उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश, सचिव मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इसरार, कानपुर रोलर स्केट स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सत्यम कश्यप, सचिव महबूब बेग, सह-सचिव शुभम सागर व मोहम्मद सलमान तथा कोषाध्यक्ष मोहम्मद फैसल अंसारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...