Kanpur । कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन द्वारा आयोजित होने वाली क्रांतिकारी प्रीमियर लीग (केपीएल) का चौथा संस्करण इस बार अक्टूबर माह में आयोजित किया जायेगा। शनिवार को संगठन के कोर कमेटी की गैंजस क्लब में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि इस बार क्रांतिकारी प्रीमियर लीग में मुख्यतः 6 टीमें प्रतिभाग करेंगी और प्रत्येक टीम का नाम अमर शहीद क्रांतिकारियों के नाम पर होगा।
इस लीग का आयोजन अक्टूबर माह में किया जाएगा। इस लीग में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों और कप्तानों के चयन की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ की जाएगी। इस अवसर पर संगठन सदस्य सुरेश त्रिवेदी ,अभिमन्यु सिंह भदौरिया ,अमरदीप राय ,मनीष, पवन मिश्रा ,सौरभ त्रिवेदी ,शशांक साहू,आशुतोष यादव, अजय, राहुल टंडन, शैलेंद्र दुबे,गोपेन्द्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।


