Kanpur । पांचवीं नेशनल योगा चैंपियनशिप के पहले दिन नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज में राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें योग निर्णायकों के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान, मूल्यांकन प्रणाली तथा योग के राष्ट्रीय मानक पर खरे उतरने वाले प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की। परीक्षा में चंदा, नक्श पांडेय, ज्योति वर्मा, प्रियंका, दीपक राठौर, मधुर श्रीवास्तव व दक्ष श्रीवास्तव ने योग्यता, अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण की।
योगा एसोसिएशन आफ उप्र के महासचिव शोभित पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभागियों ने योग कौशल का प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब शुक्रवार से प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, सीनियर व सुपर सीनियर वर्ग में किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 400 खिलाड़ी शामिल होंगे और 10 योगासन में खुद को साबित करने उतरेंगे। प्रतियोगिता में सात साल से लेकर 50 वर्ष तक के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।


