Saturday, April 25, 2026
HomeखेलKanpur : आरबीआई स्पोर्ट्स एंड रिक्रियेशन क्लब विजयी

Kanpur : आरबीआई स्पोर्ट्स एंड रिक्रियेशन क्लब विजयी

Kanpur।  केसीए की केडीएमए लीग में शनिवार को खेले गये मुकाबले में आरबीआई स्पोर्ट्स एंड रिक्रियेशन क्लब ने स्काई क्लब को एक विकेट से हराया। जेम्स मैदान में खेले गये मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्काई क्लब ने 37 ओवर में 9 विकेट पर 182 रनों का स्कोर बनाया। टीम से वीर वेदांत शर्मा ने 50 और माधव गुप्ता ने नाबाद 33 रन बनाए।

गेंदबाजी में अमित मेहरा ने तीन, अमित मिश्रा और शशांक शेखर ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में आरबीआई स्पोर्ट्स एंड रिक्रियेशन क्लब ने 28.5 ओवर में 9 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। जीत में अमित मेहरा ने 67, अमित मिश्रा ने 45 और रजनीश कु्मार ने 28 रनों का योगदान किया। विपक्षी टीम से माधव गुप्ता ने पांच और ईशु सचान ने दो विकेट लिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!